nrega job card attendance | nrega attendance | nrega attendance up | nrega attendance check | how to check attendance in nrega
नरेगा जॉब कार्ड हाजिरी : दोस्तों मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के तहत मजदूरों से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य करवाए जाते हैं। दोस्तों एक मजदूर जितने दिन भी कार्य करेगा, उसकी हाजिरी उतने दिन की चढ़ाई जाती है और उसके अनुरूप ही मजदूर को उसका वेतन प्रदान किया जाता है। अगर मजदूर 50 दिन कार्य करता है तो उसकी 50 दिन की मजदूरी अर्थात हाजिरी चढ़ाई जाती है और इसके आधार पर ही उसकी मजदूरी का भुगतान किया जाता है।

नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें ऑनलाइन 2022
दोस्तों यदि मजदूर ने 50 दिन कार्य किया है परंतु मस्टररोल में उसकी हाजिरी 45 दिन की चढ़ाई गई है तो मजदूर की 5 दिन की मजदूरी कम हो जाएगी। इसलिए मजदूरों को यह ध्यान रखना चाहिए कि वह अपनी हाजरी कार्ड को नियमित रूप से चेक करते रहे। हाजिरी चेक करने से मजदूरों को यह पता होगा कि उन्होंने आज कार्य किया है तो उनकी मजदूरी कार्ड में हाजिरी चढ़ा दी गई है या नही।
दोस्तों अब मजदूर या नरेगा योजना के तहत कार्य करने वाले नागरिक अपने घर बैठे ही ऑनलाइन इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से NREGA Attendance Check कर सकते हैं। अब आप यह सोच रहे होंगे कि ऑनलाइन हाजिरी को कैसे चेक कर सकते हैं? तो दोस्तों आज हमारा आर्टिकल इसी विषय पर आधारित है। यदि आप भी नरेगा योजना से जुड़े हुए हैं और अपनी हाजिरी चैक करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े।
मनरेगा अर्थात ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने नरेगा योजना से जुड़े सभी कार्यों का भुगतान मजदूरों को बहुत ही सामान्य और पारदर्शी तरीके से करने को कहा है। दोस्तों इसके लिए सरकार ने आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया है। आप आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नरेगा योजना के तहत हाजरी चेक कर सकते हैं। NREGA Attendance Check करने की प्रक्रिया हमने अपने आर्टिकल में दर्ज की है कृपया हमारे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
NREGA Attendance Check Online – Highlights
आर्टिकल | नरेगा की हाजिरी कैसे चेक करें | NREGA Attendance Check |
संबंधित विभाग या मंत्रालय | ग्रामीण विकास मंत्रालय |
योजना का उद्देश्य | नरेगा में हाजिरी ऑनलाइन चेक करना |
किसके द्वारा शुरू की गई | केंद्र सरकार के द्वारा |
योजना के तहत लाभार्थी कौन होंगे | नरेगा के तहत रजिस्टर्ड जॉब कार्ड धारकों को ही लाभ प्राप्त होगा |
वर्ष | 2022 |
ऑफिशियल वेबसाइट | nrega.nic.in |
नरेगा योजना के तहत हाजिरी ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया | How To Check Attendance In NREGA
अगर आप Nrega Job Card Yojana के तेहत अपनी हाजिरी को ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गये सभी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके माध्यम से आप आसानी से नरेगा हाजिरी ऑनलाइन चेक घर बैठे ही कर सकते हैं।
स्टेप-1
- दोस्तों सबसे पहले आपको नरेगा योजना की आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट का होम पेज स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप-2
- यहाँ आपको मनरेगा योजना से जुड़ी जानकारी देखने के लिए कई ऑप्शन प्राप्त होंगे।
- परन्तु आपको NREGA Attendance Check चेक करनी है तो इसके लिए आपको Generate Reports के सेक्शन में जाना होगा।
- फिर इसके पश्चात आपको Job Cards के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-3
- अब आपके समक्ष भारत के सभी राज्यों की सूची खुल कर आ जाएगी।
- इस लिस्ट में से आपको अपने राज्य के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- जैसे कि- अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य से हैं तो आपको छत्तीसगढ़ राज्य का नाम सेलेक्ट करना है।

स्टेप-4
- जैसे ही आप अपने राज्य का चयन करेंगे उसके बाद आपके सामने एक सर्च बॉक्स खुल जायेगा।
- इसमें आपको सबसे पहले अपना वित्तीय वर्ष (Financial Year) सेलेक्ट करना है। इसमें 2021-2022 को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको अपने जिले का नाम चुनना होगा।
- इसके लिए आपको उस जिले का नाम सेलेक्ट करना है, जिस जिले से आप संबंधित है।
- फिर आपको ब्लॉक और पंचायत के नाम को सेलेक्ट करना है और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-5
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जॉब कार्ड से संबंधित अलग-अलग रिपोर्ट देखने के ऑप्शन प्रदर्शित हो जाएंगे।
- इसमें आपको नरेगा हाजरी चेक करनी है तब इसके लिए R1. Job Card/Registration वाले बॉक्स में Job card/Employment Register के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- फिर आपको प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-6
- जैसे ही आप प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने सेलेक्ट की गई ग्राम पंचायत के सभी जॉब कार्ड धारकों की सूची खुलकर आ जाएगी
- अब इस सूची में आपको अपना नाम ढूँढना होगा
- आपका नाम मिल जाने के पश्चात्, आपको अपने नाम के सामने दी गयी अपनी जॉब कार्ड संख्या या Job Card Number पर क्लिक करना होगा।

स्टेप-7
- जैसे ही आप अपने जॉब कार्ड नंबर पर क्लिक करेंगे, आपके सामने आपके जॉब कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी आ जाएगी।
- अब यहां Requested Period of Employment के सेक्शन में जाकर आप सबसे नीचे की तरफ वर्तमान की NREGA Attendance चेक कर सकते हैं।
- यहाँ आप सभी जानकारी जैसे कि आपने कब तक और किस दिनांक से किस दिनांक तक कार्य किया है और आपकी कितनी उपस्थिति को दर्ज किया गया है, यह सभी देख सकते हैं।

कार्य के अनुसार हाजिरी कैसे चेक करें?
आप पंचायत में किए जा रहे कार्य के नाम के आधार पर भी अपनी NREGA Attendance चेक कर सकते हैं अर्थात आप किस कार्य में कितने दिन उपस्थित हुए है इसकी जानकारी भी यहाँ देख सकते हैं।
- इसके लिए आपको Period and Work on which Employment Offered के सेक्शन में जाना होगा।
- यहां आपको जरूरी जानकारी जैसे- दिनांक, हाजरी का दिन और आपके कार्य का नाम देखने को मिल जाएगा।
- इस प्रकार आपको कार्य के अनुसार NREGA Attendance की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी वीडियो को जरुर देखें
सारांश
नरेगा योजना के तहत हाजिरी चेक करने हेतु आपको नरेगा वेब पोर्टल पर जाना होगा। इसके माध्यम से आप ऊपर दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके NREGA Attendance चेक कर सकते है। दोस्तों आज हमने अपने आर्टिकल के माध्यम से आपको नरेगा योजना के तहत हाजिरी कैसे चेक करते हैं, की पूरी जानकारी प्रदान की है। हम आशा करते हैं यह जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। दोस्तों NREGA Attendance Check करने के लिए आप अपने मोबाइल या फिर लैपटॉप या फिर कंप्यूटर का भी प्रयोग कर सकते हैं। दोस्तों ऐसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने के लिए और नरेगा योजना के अपडेट जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट nregajobcard.com पर विजिट करते रहिए। हमारा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
NREGA Attendance Check Online से संबंधित प्रश्न उत्तर
NREGA Attendance Check करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। अब वेबसाइट में जॉब कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब यहां जरूरी जानकारी जैसे- आप का वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक और पंचायत सलेक्ट कर देना है और फिर प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। अब नरेगा पेमेंट की वेबसाइट पर जाकर आप नरेगा हाजिरी चेक कर सकते हैं।
राजस्थान राज्य में मजदूर को ₹220 की मजदूरी का भुगतान किया जाता है।
राज्य में मजदूर को ₹201 की मजदूरी प्रदान की जाती है।
नरेगा योजना के तहत भुगतान की जानकारी आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। नरेगा योजना के अंतर्गत 15 से 20 दिनों के भीतर ही मजदूर की मजदूरी का भुगतान किया जाता हैं।
मनरेगा में हाजिरी कैसे देखें | मनरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें | नरेगा हाजिरी | नरेगा की हाजिरी कैसे देखें | मनरेगा की हाजिरी कैसे देखें | नरेगा में हाजिरी कैसे चेक करें | नरेगा जॉब कार्ड हाजिरी