VB-G RAM G आने के बाद पुराने मनरेगा जॉब कार्ड का नया नाम है ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड (Gramin Rozgar Guarantee Card)। पोर्टल पर अभी यह “Interim” (अंतरिम) ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड के रूप में दिखता है, जिस पर लिखा है – “श्रम भी, सम्मान भी, विकास भी”। आपका पुराना जॉब कार्ड ही इस नए कार्ड में बदल गया है; अलग से आवेदन नहीं करना है।
जॉब कार्ड और ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड में फ़र्क
| पुराना (मनरेगा) | नया (VB-G RAM G) | |
|---|---|---|
| नाम | जॉब कार्ड | ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड (GRG Card) |
| काम की गारंटी | 100 दिन | 125 दिन |
| नंबर | जॉब कार्ड नंबर | Gramin Rozgar Guarantee Card Number (वही ढाँचा) |
| पहचान | – | हर सदस्य के आगे E-KYC Done और ABPS Enabled |
कार्ड नंबर को कैसे पढ़ें
नंबर कुछ ऐसा दिखता है: XX-00-000-000-000/000
- XX – राज्य का कोड (जैसे UP, BH, RJ, GJ)
- फिर क्रम से ज़िला – ब्लॉक – पंचायत – गाँव के कोड
- / के बाद – आपके परिवार का क्रमांक (कभी-कभी आख़िर में A, B जैसा अक्षर)
अपना ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड ऑनलाइन कैसे देखें
- vbgramg.dord.gov.in → Dashboard → MIS Report → Captcha हल करें।
- Financial Year और राज्य चुनें, फिर R1. Beneficiary Detail → Category wise Household/Workers।
- ज़िला → ब्लॉक → पंचायत पर टैप करें और Job Card/Employment Register खोलें।
- अपने नाम के आगे वाले कार्ड नंबर पर टैप करें – आपका Interim Gramin Rozgar Guarantee Card खुल जाएगा।
हर स्टेप का स्क्रीनशॉट: जॉब कार्ड लिस्ट गाइड।
कार्ड पर क्या-क्या होता है
- ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड नंबर
- परिवार के मुखिया (Head of Household) की फ़ोटो
- Household Registration Details – मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, वर्ग, पता, गाँव, पंचायत, ब्लॉक, ज़िला, पंजीकरण की तारीख
- परिवार के सदस्यों की तालिका – नाम, लिंग, उम्र और हर सदस्य के लिए E-KYC Done व ABPS Enabled
- Financial Year चुनकर उस साल में मिला काम और दिन
E-KYC Done और ABPS Enabled का मतलब
E-KYC Done: उस मज़दूर की पहचान आधार से जाँच ली गई है (NMMS ऐप पर फ़ोटो से)। पूरा तरीका: ई-केवाईसी गाइड।
ABPS Enabled: ABPS यानी Aadhaar Based Payment System। “Yes” का मतलब है कि मज़दूरी सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में आ सकती है। “No” हो तो अपने बैंक में जाकर आधार सीडिंग और NPCI मैपिंग करवाएँ – वरना पेमेंट अटक सकता है।
कार्ड पर रंग का मतलब (रजिस्टर में)
- हरा – फ़ोटो लगी है और काम मिला है
- स्लेटी (Gray) – फ़ोटो है, पर काम नहीं मिला
- सूरजमुखी (SunFlower) – फ़ोटो नहीं, पर काम मिला है
- नाम के आगे * – कार्ड/नाम हटाया गया (deleted)। ऐसा हो तो यह गाइड देखें।
स्क्रीनशॉट



अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
क्या ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड के लिए नया आवेदन करना है?
नहीं। जिनके पास मनरेगा जॉब कार्ड था, उनका कार्ड अपने-आप नए कार्ड में बदल गया है। नया परिवार हो तो आवेदन फ़ॉर्म देखें।
क्या जॉब कार्ड नंबर बदल गया है?
पोर्टल पर नंबर का ढाँचा वही है (राज्य-ज़िला-ब्लॉक-पंचायत-गाँव/क्रमांक)। अपना नंबर यहाँ से निकालें।
ABPS Enabled “No” है तो क्या करें?
बैंक शाखा में आधार लिंक और NPCI मैपिंग का फ़ॉर्म भरें। फिर पेमेंट स्टेटस देखते रहें।
यह गाइड नरेगा जॉब कार्ड (एक स्वतंत्र वेबसाइट) ने सरकारी पोर्टल देखकर बनाई है।