VB-G RAM G क्या है? फुल फॉर्म, 125 दिन काम, मनरेगा से अंतर (2026)

VB-G RAM G वह नया कानून है जिसने 1 जुलाई 2026 से मनरेगा (MGNREGA) की जगह ली है। इसमें हर ग्रामीण परिवार को साल में 125 दिन काम की गारंटी है (पहले 100 दिन), और किसी भी राज्य में मज़दूरी ₹300 प्रतिदिन से कम नहीं है। पुराने वैध जॉब कार्ड चलते रहेंगे।

VB-G RAM G का फुल फॉर्म

VB-G RAM G = Viksit Bharat – Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin)

हिंदी में: विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)। आम बोलचाल में इसे “जी राम जी” भी कहा जाता है। कानून का पूरा नाम है VB-G RAM G अधिनियम, 2025।

मनरेगा और VB-G RAM G में क्या फ़र्क है?

बातमनरेगा (MGNREGA)VB-G RAM G
काम की गारंटी100 दिन125 दिन
कम से कम मज़दूरीहर राज्य अलग₹300 प्रतिदिन (कई राज्यों में ज़्यादा)
खर्च (केंद्र : राज्य)मज़दूरी का पूरा खर्च केंद्र60 : 40 (पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में 90 : 10)
खेती के मौसम में रोकनहींबुवाई-कटाई के समय साल में कुल 60 दिन काम रुक सकता है (राज्य तय करेगा)
किस तरह के कामकई तरह के4 मुख्य: जल सुरक्षा, ग्रामीण ढाँचा, आजीविका ढाँचा, जलवायु से बचाव
योजनाग्राम पंचायत की योजनाविकसित ग्राम पंचायत योजना
सरकारी वेबसाइटnrega.nic.invbgramg.dord.gov.in

मज़दूरों के लिए क्या बदला?

  • ज़्यादा दिन: साल में 125 दिन तक काम माँग सकते हैं।
  • 15 दिन में काम: आवेदन के 15 दिन के अंदर काम न मिले तो राज्य को बेरोज़गारी भत्ता देना होगा।
  • नई मज़दूरी दर: 1 जुलाई 2026 से हर राज्य की नई दर लागू है। अपने राज्य की दर देखें।
  • हाज़िरी: काम की जगह पर मोबाइल ऐप (NMMS) से फ़ोटो के साथ हाज़िरी लगती है। हाज़िरी कैसे देखें।
  • सामाजिक अंकेक्षण: ग्राम सभा में हर 6 महीने में कम से कम एक बार काम की जाँच (सोशल ऑडिट) होगी।

मज़दूरी कैलकुलेटर

मज़दूरी कैलकुलेटर (VB-G RAM G / NREGA)

रोज़ की मज़दूरी—
कुल मज़दूरी—
पूरे 125 दिन काम पर—

दरें: ग्रामीण विकास मंत्रालय अधिसूचना S.O. 3518(E), 30-06-2026, 01-07-2026 से लागू। यह अनुमान है; असली भुगतान मस्टर रोल में दर्ज हाज़िरी और काम के माप पर निर्भर करता है।

VB-G RAM G जॉब कार्ड

पुराना NREGA जॉब कार्ड नई योजना में भी मान्य है। नए कार्ड को ग्रामीण रोज़गार गारंटी कार्ड भी कहा जाता है। अपना नाम देखने के लिए: VB-G RAM G जॉब कार्ड लिस्ट। नया कार्ड बनवाने के लिए: आवेदन फ़ॉर्म।

VB-G RAM G पोर्टल और रिपोर्ट

सभी रिपोर्ट (जॉब कार्ड, मस्टर रोल, हाज़िरी, भुगतान) अब vbgramg.dord.gov.in पर हैं। होमपेज पर “Analytics & Reports” में State Report, MIS Reports और View Daily Attendance मिलते हैं। पूरी जानकारी: VB-G RAM G रिपोर्ट / MIS रिपोर्ट।

VB-G RAM G ऐप

काम की जगह पर हाज़िरी के लिए NMMS (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) ऐप इस्तेमाल होता है, जो मेट/रोज़गार सहायक चलाते हैं। कोई भी ऐप केवल Google Play Store से, सरकारी डेवलपर (NIC / ग्रामीण विकास मंत्रालय) का नाम देखकर ही डाउनलोड करें। किसी वेबसाइट से APK फ़ाइल डाउनलोड न करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

VB-G RAM G कब से लागू है?

1 जुलाई 2026 से पूरे देश में।

क्या मनरेगा बंद हो गया?

मनरेगा कानून की जगह अब VB-G RAM G है। काम और मज़दूरी की गारंटी जारी है, बल्कि दिन बढ़कर 125 हो गए हैं।

VB-G RAM G में कितने दिन काम मिलता है?

एक परिवार को साल में 125 दिन तक अकुशल मज़दूरी का काम।

VB-G RAM G में मज़दूरी कितनी है?

कम से कम ₹300 प्रतिदिन; हरियाणा में सबसे ज़्यादा ₹409। सभी राज्यों की सूची।

क्या नया जॉब कार्ड बनवाना ज़रूरी है?

नहीं, पुराने वैध जॉब कार्ड मान्य हैं। जिनके पास कार्ड नहीं है, वे ग्राम पंचायत में आवेदन दें।