NREGA MIS Report 2026 – मनरेगा (VB-G RAM G) पंचायत रिपोर्ट कैसे देखें

मनरेगा (अब VB-G RAM G) की MIS रिपोर्ट में आपकी ग्राम पंचायत का पूरा हिसाब होता है: कितने जॉब कार्ड हैं, किसने काम माँगा, कौन से काम चल रहे हैं, मस्टर रोल और भुगतान। ये रिपोर्ट अब नए सरकारी पोर्टल vbgramg.dord.gov.in पर सबके लिए खुली हैं।

MIS Report से पंचायत की रिपोर्ट कैसे देखें

  1. vbgramg.dord.gov.in खोलें और Dashboard में MIS Report पर टैप करें। रिपोर्ट वाली साइट vbgramgrep.dord.gov.in खुलेगी।
  2. Captcha Code का छोटा सा हिसाब हल करके Verify Code दबाएँ।
  3. Financial Year और State Name चुनें।
  4. रिपोर्टें R1 से R34 तक समूहों में दिखेंगी – जैसे R1 Beneficiary Detail (जॉब कार्ड), R3 Demand and Allocation of Works, R4 Musterroll and Wagelist, R6 Work Progress, R7 Financial, R8 e-FMS (FTO/पेमेंट), R9 Social Audit, R10 Grievance Redressal। “Expand All” से सब खुल जाते हैं।
  5. किसी रिपोर्ट पर टैप करें, फिर ज़िला → ब्लॉक → पंचायत के नाम पर टैप करते हुए आगे बढ़ें।

जल्दी आँकड़े चाहिए? Dashboard में Scheme At a Glance खोलें, State / District / Block / Panchayat चुनकर View Detail दबाएँ – जारी जॉब कार्ड, सक्रिय मज़दूर, persondays, औसत मज़दूरी और 15 दिन में हुए भुगतान का प्रतिशत एक ही पेज पर दिखता है। इसमें captcha नहीं लगता।

पोर्टल पर रास्ता (एक नज़र में)

1vbgramg.dord.gov.in2Dashboard3MIS Report4राज्य5ज़िला6ब्लॉक7ग्राम पंचायत8R1 / R2 रिपोर्ट चुनें

लिंक: vbgramg.dord.gov.in। पोर्टल का डिज़ाइन समय-समय पर बदल सकता है; बटन का नाम पढ़कर चुनें।

पंचायत रिपोर्ट में क्या-क्या मिलता है

हिस्साक्या मिलता है
R1. Job card / Registrationजॉब कार्ड लिस्ट, रोज़गार रजिस्टर, फ़ोटो वाले कार्ड। पूरा तरीका
R4. Musterroll and Wagelistकिसने काम माँगा, किसे काम मिला, मस्टर रोल और हाज़िरी
काम (Works) से जुड़ी रिपोर्टपंचायत में चल रहे और पूरे हुए काम, उनका खर्च
भुगतान से जुड़ी रिपोर्टमज़दूरी और सामग्री का भुगतान, FTO की स्थिति

पोर्टल पर रिपोर्ट के नाम समय-समय पर बदल सकते हैं; अपनी ज़रूरत की रिपोर्ट नाम पढ़कर चुनें।

MIS Reports (राज्य और देश स्तर)

पूरे राज्य या ज़िले के आँकड़े देखने हों तो Dashboard में MIS Report खोलें। यहाँ वित्तीय वर्ष (जैसे 2026-27) चुनकर राज्य, ज़िला और ब्लॉक स्तर की रिपोर्ट देख सकते हैं।

राज्य के हिसाब से MIS रिपोर्ट

तरीका सभी राज्यों में एक जैसा है। सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले राज्य: उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड, मध्य प्रदेश।

रिपोर्ट Excel या PDF में कैसे सेव करें

  • कई रिपोर्ट में ऊपर Excel या Print का विकल्प होता है।
  • न हो तो कंप्यूटर पर Ctrl + P दबाकर “Save as PDF” चुनें; मोबाइल पर तीन-डॉट मेन्यू → Share → Print।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

MGNREGA MIS report कहाँ देखें?

अब vbgramg.dord.gov.in पर, Dashboard में MIS Report (captcha के बाद R1–R34 रिपोर्टें) और Scheme At a Glance (झटपट आँकड़े) दोनों हैं।

क्या MIS रिपोर्ट देखने के लिए लॉगिन चाहिए?

नहीं, नागरिकों के लिए रिपोर्ट खुली हैं। लॉगिन केवल पंचायत और अधिकारियों के डेटा एंट्री के लिए होता है।

पुरानी साल की रिपोर्ट कैसे देखें?

रिपोर्ट खोलते समय वित्तीय वर्ष (Financial Year) बदलकर पुराने साल चुनें।