NREGA Muster Roll 2026 – मनरेगा मस्टर रोल कैसे देखें

मस्टर रोल वह रजिस्टर है जिसमें हर काम पर रोज़ की हाज़िरी लिखी जाती है। इसी से मज़दूरी बनती है। VB-G RAM G (पहले मनरेगा) का मस्टर रोल आप सरकारी पोर्टल vbgramg.dord.gov.in पर खुद देख सकते हैं।

मस्टर रोल देखने का तरीका

  1. vbgramg.dord.gov.in खोलें, Dashboard में MIS Report पर टैप करें और Captcha हल करके Verify Code दबाएँ।
  2. Financial Year और अपना राज्य चुनें।
  3. R4. Musterroll and Wagelist समूह खोलें और मस्टर रोल वाली रिपोर्ट पर टैप करें।
  4. ज़िला → ब्लॉक → ग्राम पंचायत के नाम पर टैप करते हुए आगे बढ़ें।
  5. अपने काम (Work Code) का मस्टर रोल खोलें – उसमें मज़दूरों के नाम, हर दिन की हाज़िरी और मज़दूरी लिखी होती है।

P, A, N का मतलब

निशानमतलब
Pहाज़िर (Present)
Aगैरहाज़िर (Absent)
Nउस दिन काम नहीं दिया गया

अगर आप काम पर गए थे पर A लगी है, तो मेट या ग्राम रोज़गार सहायक से तुरंत बात करें।

आज की हाज़िरी (NMMS)

मोबाइल ऐप से फ़ोटो वाली रोज़ की हाज़िरी देखने के लिए डेली अटेंडेंस गाइड देखें।

राज्य के हिसाब से

तरीका हर राज्य में एक जैसा है। सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले राज्य: महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश।

मस्टर रोल में नाम या दिन ग़लत हैं? ऑनलाइन शिकायत करें या सोशल ऑडिट में बात उठाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

मस्टर रोल नंबर कहाँ मिलेगा?

पंचायत की मस्टर रोल लिस्ट में या अपने जॉब कार्ड में हर काम के आगे मस्टर रोल नंबर लिखा होता है।

मस्टर रोल में नाम नहीं है?

काम माँगने की तारीख और काम के बारे में पंचायत से पूछें। काम की माँग का आवेदन की पावती रखें।