NREGA Muster Roll 2026 – मनरेगा मस्टर रोल कैसे देखें

मस्टर रोल वह रजिस्टर है जिसमें हर काम पर रोज़ की हाज़िरी लिखी जाती है। इसी से मज़दूरी बनती है। VB-G RAM G (पहले मनरेगा) का मस्टर रोल आप सरकारी पोर्टल vbgramg.dord.gov.in पर खुद देख सकते हैं।

मस्टर रोल देखने का तरीका

  1. vbgramg.dord.gov.in पर “Analytics & Reports” में State Report खोलें।
  2. वित्तीय वर्ष, राज्य, ज़िला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत चुनें।
  3. “R2. Demand, Allocation & Musteroll” में Muster Roll पर क्लिक करें।
  4. Issued Muster Roll चुनें, फिर अपना काम (Work) और तारीख चुनें।
  5. हर मज़दूर के नाम के आगे हर दिन P, A या N दिखेगा।

पोर्टल पर रास्ता (एक नज़र में)

1vbgramg.dord.gov.in2Analytics & Reports3State Report4राज्य5ज़िला6ब्लॉक7ग्राम पंचायत8R2 → Muster Roll9काम + तारीख

लिंक: vbgramg.dord.gov.in। पोर्टल का डिज़ाइन समय-समय पर बदल सकता है; बटन का नाम पढ़कर चुनें।

P, A, N का मतलब

निशानमतलब
Pहाज़िर (Present)
Aगैरहाज़िर (Absent)
Nउस दिन काम नहीं दिया गया

अगर आप काम पर गए थे पर A लगी है, तो मेट या ग्राम रोज़गार सहायक से तुरंत बात करें।

आज की हाज़िरी (NMMS)

मोबाइल ऐप से फ़ोटो वाली रोज़ की हाज़िरी देखने के लिए डेली अटेंडेंस गाइड देखें।

राज्य के हिसाब से

तरीका हर राज्य में एक जैसा है। सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले राज्य: महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

मस्टर रोल नंबर कहाँ मिलेगा?

पंचायत की मस्टर रोल लिस्ट में या अपने जॉब कार्ड में हर काम के आगे मस्टर रोल नंबर लिखा होता है।

मस्टर रोल में नाम नहीं है?

काम माँगने की तारीख और काम के बारे में पंचायत से पूछें। काम की माँग का आवेदन की पावती रखें।